देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने 25वीं पुण्यतिथि पर अकबर जहां को श्रद्धांजलि दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की पत्नी अकबर जहां को उनकी 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रीनगर, 11 जुलाई नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की पत्नी अकबर जहां को उनकी 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला सहित पार्टी नेतृत्व ने शहर के हजरतबल इलाके में स्थित अकबर जहां की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कई पार्टी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता अकबर जहां को श्रद्धांजलि देने के लिए समाधि स्थल पर एकत्रित हुए थे।
पार्टी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ‘फातिहा’ पढ़ा और जम्मू-कश्मीर में उनके योगदान की सराहना की।
अकबर जहां दो बार, 1977-79 तक श्रीनगर और 1984-89 तक अनंतनाग से सांसद रहीं।
अकबर जहां का 11 जुलाई, 2000 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
वह पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की मां और वर्तमान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की दादी हैं।
अकबर जहां के पति शेख अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस की स्थापना की थी और 1948-53 तक जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन प्रधानमंत्री भी रहे।
तत्कालीन प्रधानमंत्री पद को बाद में मुख्यमंत्री का दर्जा दे दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

