देश की खबरें | लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव कराया जाना चाहिए : आजाद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा का चुनाव कराया जाना चाहिए क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश के लोग और लंबा इंतजार नहीं कर सकते हैं।
अंनतनाग (जम्मू-कश्मीर), नौ मार्च डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा का चुनाव कराया जाना चाहिए क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश के लोग और लंबा इंतजार नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए।
दक्षिण कश्मीर के अंनतनाग जिले के छत्तरगुल में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में आजाद ने कहा, ‘‘हम वर्षों से विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि संसदीय चुनाव के तुरंत बाद (विधानसभा) चुनाव होंगे। मेरा मानना है कि जम्मू-कश्मीर के लोग अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं।’’
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने हालांकि, स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का इलाके का आगामी दौरा ‘नियमित’ प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्यों का दौरा करना निर्वाचन आयोग का काम है। यह पहली बार नहीं है कि वे यहां आ रहे हैं। किसी राज्य में निर्वाचन आयोग महीनों पहले से ही चुनाव की तैयारी शुरू कर देता है। यह नियमित कवायद है।’’
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आशा जताई कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा।
आजाद ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर टिप्पणी की थी जिसपर उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी थी। आजाद ने इसके लिए उमर पर कटाक्ष किया।
आजाद ने हाल में कहा था कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता अंधेरा होने के बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलते हैं।
उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को श्रीनगर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि गुलाम नबी आजाद ने किस प्रभाव में आकर फारूक अब्दुल्ला पर निशाना साधा।’’
आजाद ने कहा कि जो लोग एक साथ कई महीनों तक छुट्टियों पर जाते हैं, उन्हें उनसे सवाल नहीं करना चाहिए। ‘गुपकर’ गठबंधन में फूट को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस के पूर्व नेता ने कहा कि यह गठबंधन के घटक दलों की समस्या है और मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2024 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

