खेल की खबरें | इटली के जैकब्स के नाम रहा फर्राटा दौड़ का स्वर्ण पदक

तोक्यो, एक अगस्त इटली के लेमंट मार्सेल जैकब्स ने रविवार की रात यहां तोक्यो ओलंपिक की फर्राटा दौड़ में 9.8 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इटली ने पहली बार 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता है।

रेस में कोई भी जीत का प्रबल दावेदार नहीं था, लेकिन जैकब्स ने पहला स्थान हासिल कर हैरान कर दिया। उन्होंने अमेरिका के फ्रेड कर्ले और कनाडा के आंद्रे डिग्रासे को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता।

संन्यास ले चुके उसेन बोल्ट ने पिछले 13 साल से इस स्पर्धा में दबदबा बनाया हुआ था।

जैकब्स की जीत से कुछ ही मिनट पहले उनके देश के जिनयामार्को टाम्बेरी और कतर के ऊंची कूद के एथलीट मुताज एस्सा बारशिम एक समान कूद से बराबरी पर रहे जिससे दोनों को स्वर्ण पदक मिला।

इससे पहले वेनेजुएला क युलिमार रोजास ने त्रिकूद स्पर्धा में 15.67 मीटर की कूद लगाकर 26 साल पुराने विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)