इजराइल शिफा अस्पताल को युद्ध के दौरान प्रमुख निशाने के तौर पर देखता है। इस जंग में हजारों फलस्तीनी मारे जा चुके हैं और गाजा में भारी तबाही हुई है।
हमास द्वारा सात अक्टूबर को इजराइल पर अचानक हमला करने और करीब 1200 लोगों की हत्या करने के बाद इजराइल के साथ उसकी जंग शुरू हो गई।
इजराइल का कहना है कि शिफा अस्पताल हमास के नियंत्रण वाला स्थान है। हमास और गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शिफा में चरमपंथियों की गतिविधियों से इनकार किया है, वहीं फलस्तीनी लोगों और मानवाधिकार सूमहों ने कहा कि इजराइल ने हमास को समाप्त करने की कोशिश में अंधाधुंध तरीके से नागरिकों की जान खतरे में डाली है।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मुनीर अल बूर्श ने कहा कि इजराइली बलों ने शिफा में तलघर और अन्य भवनों को तबाह कर दिया।
उन्होंने हमला शुरू होने के कुछ घंटे बाद अस्पताल के अंदर से फोन पर बताया, ‘‘वे अब भी यहां हैं। मरीज, महिलाएं और बच्चे आतंकित हैं।’’
इजराइल की सेना का कहना है कि वह अस्पताल के एक विशिष्ट क्षेत्र में हमास के खिलाफ लक्षित अभियान चला रही है। उसने कहा कि यह क्षेत्र उस जगह से अलग है जहां रोगी और चिकित्सा कर्मी हैं।
अस्पताल के अंदर के हालात का स्वतंत्र आकलन करना संभव नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY