इसराइल विमानपत्तन प्राधिकरण की वेबसाइट पर शुक्रवार को उड़ान को सूचीबद्ध किया गया। अमेरिकी अधिकारियों ने पहले कहा था कि इस उड़ान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार और दामाद जेयर्ड कुशनेर के नेतृत्व में अधिकारी सवार होंगे।
विमान में सवार अन्य अमेरिकी अधिकारियों में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओब्रायन, पश्चिम एशिया में राजदूत एवि बर्कोविज तथा ईरान में राजदूत ब्रायन ब्रायन हुक शामिल होंगे।
इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहले घोषणा की थी कि उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीर बेन-शब्बात इसराइली प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे।
इसराइल और यूएई में अधिकारियों ने उड़ान के संबंध में तत्काल कोई पुष्टि नहीं की।
अबू धाबी में अमेरिकी दूतावास ने इस बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
दोनों देशों ने 13 अगस्त को रिश्ते सामान्य करने पर सहमति जताई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY