विदेश की खबरें | गाजा में इजराइल ने अस्पतालों के पास हमला किया, कई पत्रकार मारे गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अस्पताल के अनुसार, क्षेत्र में हुए अलग-अलग हमलों में 15 अन्य लोग भी मारे गए।
अस्पताल के अनुसार, क्षेत्र में हुए अलग-अलग हमलों में 15 अन्य लोग भी मारे गए।
अस्पताल के अनुसार, खान यूनिस में नासेर अस्पताल के बाहर मीडिया तंबू पर रात करीब दो बजे हमला हुआ, जिससे तंबू में आग लग गई और ‘फलस्तीन टुडे’ समाचार वेबसाइट के ‘रिपोर्टर’ यूसुफ अल-फकावी तथा एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। इस हमले में छह पत्रकार घायल हो गए।
इजराइली सेना ने कहा कि उसने हमास के एक उग्रवादी पर हमला किया था। उसने कोई और जानकारी नहीं दी।
अस्पताल के अनुसार, इजराइल ने मध्य शहर दीर अल-बला में अल-अक्सा शहीद अस्पताल के किनारे स्थित तंबू पर भी हमला किया, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
नासेर अस्पताल के अनुसार, रात में अलग-अलग हमलों में छह महिलाओं और चार बच्चों समेत कुल 13 लोगों के शव भी मिले हैं।
अल-अक्सा अस्पताल ने बताया कि दीर अल-बला में एक घर पर हुए हमले में दो लोग मारे गए और तीन घायल हो गए।
इजराइल ने पिछले महीने हमास के साथ युद्ध विराम समाप्त कर दिया था तथा हवाई और जमीनी हमले पुनः शुरू कर दिए थे।
इजराइल ने मार्च की शुरुआत से ही खाद्य, ईंधन, दवा और मानवीय सहायता के आयात पर रोक लगा दी है।
यहां 18 महीने से चल रहे युद्ध के दौरान हजारों लोगों ने अस्पताल परिसरों में लगाए गए तंबुओं में शरण ली है।
इजराइल ने कई बार अस्पतालों पर छापे मारे हैं और हमास पर सैन्य उद्देश्यों के लिए अस्पतालों का उपयोग करने का आरोप लगाया है, हालांकि अस्पताल के कर्मचारियों ने इन आरोपों का खंडन किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

