जरुरी जानकारी | देश में लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-अक्टूबर में चार प्रतिशत बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में लौह अयस्क का उत्पादन चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में 4.1 प्रतिशत बढ़कर 15.84 करोड़ टन रहा। सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 28 नवंबर देश में लौह अयस्क का उत्पादन चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में 4.1 प्रतिशत बढ़कर 15.84 करोड़ टन रहा। सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, एक साल पहले इसी अवधि में लौह अयस्क का उत्पादन 15.21 करोड़ टन रहा था।
चालू वित्त वर्ष में लौह अयस्क के उत्पादन में निरंतर वृद्धि, उपयोगकर्ता उद्योग की मांग की मजबूती को बताती है।
एल्युमीनियम और तांबे में वृद्धि के साथ, ये विकास रुझान ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, निर्माण, मोटर वाहन और मशीनरी जैसे उपयोगकर्ता क्षेत्रों में निरंतर मजबूत आर्थिक गतिविधि की ओर इशारा करते हैं।
मैंगनीज अयस्क का उत्पादन चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में 11.1 प्रतिशत बढ़कर 20 लाख टन हो गया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 18 लाख टन था।
खान मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में बॉक्साइट का उत्पादन 11.3 प्रतिशत बढ़कर 1.38 करोड़ टन हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1.24 करोड़ टन था।
अलौह धातु क्षेत्र में, प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन एक साल पहले के 24.17 लाख टन से 1.2 प्रतिशत बढ़कर 24.46 लाख टन हो गया।
इसी अवधि के दौरान, परिष्कृत तांबे का उत्पादन 2.83 लाख टन से छह प्रतिशत बढ़कर तीन लाख टन हो गया।
भारत दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक देश है, परिष्कृत तांबे के शीर्ष-10 उत्पादकों में शामिल है और दुनिया में चौथा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2024 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

