विदेश की खबरें | ईरान के निगरानी ड्रोन ने अमेरिकी विमान वाहक पोत के ऊपर से उड़ान भरी

ईरान की समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी।

तास्निम समाचार एजेंसी ने निमित्ज की तस्वीरें प्रकाशित कीं और जानकारी दी कि ये तस्वीरें ईरान में बने ड्रोन ने खीचीं हैं। इन तस्वीरों में पोत पर खड़े जंगी विमान दिख रहे हैं।

यह भी पढ़े | Anti-China Protest in Nepal: चीन से अब नेपाल भी परेशान, काठमांडू में दूतावास के बाहर प्रदर्शन, ड्रैगन द्वारा अतिक्रमण का आरोप.

निमित्ज और कई अन्य युद्धपोत बीते शुक्रवार को होरमुज जलडमरूमध्य से होकर निकलने थे। अमेरिकी नौसेना ने इसे ‘निर्धारित युद्धाभ्यास’ बताया था।

बुधवार को ही रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने ईरान के रक्षा उद्योगों से निगरानी ड्रोन प्राप्त किए थे।

यह भी पढ़े | Eiffel Tower: पेरिस में एफिल टॉवर को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाइ गई.

गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। अमेरिका ने 2015 के परमाणु समझौते से हाथ खींच लिए हैं तथा ईरान पर नई एवं सख्त पाबंदियां लगा दी हैं जिसका ईरान की अर्थव्यवस्था पर बहुत असर पड़ रहा है।

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमेरिकी पाबंदियों के संदर्भ में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में कहा था, ‘‘हम युद्ध की स्थिति में हैं, आर्थिक युद्ध की स्थिति में’’।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)