विदेश की खबरें | ईरान कारागार आग: मृतक संख्या बढ़कर आठ हुई
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ईरान की न्यायपालिका की समाचार एजेंसी ‘मिज़ान’ ने मृतक संख्या में बदलाव की जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार रात हुई घटना में घायल हुए कुछ कैदियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जान गंवाने वाले सभी कैदियों को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

समाचार एजेंसी ने इस घटना को ‘‘ कैदियों के बीच की लड़ाई बताया’’। हालांकि उसने इस संबंध में कोई सबूत पेश नहीं किए।

अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘फ़ार्स’ ने भी मृतक संख्या बढ़ने की जानकारी दी और बताया कि छह कैदी अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।

तेहरान स्थित एविन कारागार में शनिवार शाम आग लग गई थी। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता था। आग पर कई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। घटना की ऑनलाइन प्रसारित हुई वीडियो में गोली चलने और विस्फोटकों की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं।

इस बीच देशभर में महसा अमीनी नामक 22 वर्षीय एक युवती की पुलिस की हिरासत में मौत के बाद से पिछले पांच सप्ताह से विरोध प्रदर्शन जारी है। अमीनी को कथित रूप से सही तरीके से हिजाब नहीं पहनने के कारण नैतिकता के नाम पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पकड़ा था और हिरासत में ही उसकी मौत हो गई थी।

ईरान की सरकार ने लगातार यह दावा किया है कि अमीनी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया, जबकि उनके परिवार का कहना है कि उसके शरीर पर चोट और पिटाई के निशान थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)