कोलकाता, 13 जून पश्चिम बंगाल सरकार के ऊर्जा मंत्री अरूप विश्वास ने मंगलवार को कहा कि राज्य में बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण क्षमता के विकास के लिए वर्ष 2011 से बिजली क्षेत्र में 27,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।
उन्होंने कहा कि ताप विद्युत, सौर बिजली और पनबिजली सहित कुल बिजली क्षमता को मौजूदा के 9,521 मेगावॉट से बढ़ाकर 13,689 मेगावॉट करने के लिए अगले कुछ साल में और भी निवेश किया जाएगा।
बिस्वास ने संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल के पास मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त बिजली है।
उन्होंने दावा किया कि हाल ही में बिजली कटौती का कारण तूफान की वजह से वितरण नेटवर्क के टूटने तथा खुदरा उपभोक्ताओं के कुछ हिस्से द्वारा अनधिकृत रूप से बिजली लेना है।
सबसे अधिक मांग इस साल आठ जून को दर्ज की गई थी और इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया था।
मंत्री का यह बयान विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के इस आरोप के बाद आया है कि राज्य में हाल ही में बिजली कटौती के कारण बिजली क्षेत्र ध्वस्त हो गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY