देश की खबरें | दिल्ली में अगस्त में कोविड-19 की जांच घटी, अधिकारियों ने कहा स्थिति में सुधार से ऐसा हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में जुलाई की तुलना में अगस्त में कोविड-19 की कम जांच हुई । सरकार का कहना है कि संक्रमण के मामले घटने के कारण जांच भी घटी है ।
नयी दिल्ली, 17 अगस्त दिल्ली में जुलाई की तुलना में अगस्त में कोविड-19 की कम जांच हुई । सरकार का कहना है कि संक्रमण के मामले घटने के कारण जांच भी घटी है ।
दिल्ली में एक से 15 अगस्त के बीच कोविड-19 की 2.58 लाख जांच की गयी जबकि समान अवधि में जुलाई में 3.13 लाख जांच हुई थी। दिल्ली में 16 से 31 जुलाई के बीच 2.96 लाख से ज्यादा जांच हुई ।
यह भी पढ़े | Kulgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा.
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘यह कहना गलत होगा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में जांच घटा दी गयी है । हम समुचित जांच कर रहे हैं । कुछ समय अवधि में उतार-चढाव हो सकता है लेकिन कुल मिलाकर हम पिछले महीनों से अब तक रोजाना 19,000-20,000 जांच कर रहे हैं।’’
अधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के कारण अगस्त में कुछ दिन कम जांच हुई ।
यह भी पढ़े | RSS ने पश्चिमी विकास मॉडल से भारत को बाहर निकलने का दिया सुझाव.
अधिकारी के मुताबिक जब तक बहुत जरूरी ना हो लोग त्योहार के दौरान कोविड-19 की जांच कराने के लिए नहीं गए। इसके अलावा शनिवार और रविवार को भी कम जांच हुई ।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के दिशा-निर्देश का कड़ाई से पालन करते हुए जांच हो रही है ।
दिल्ली में एक अगस्त को 18,000 से ज्यादा जांच हुई जबकि दो अगस्त को 12,730, तीन अगस्त को 10,133 और चार अगस्त को 9,295 जांच हुई ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2020 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

