इंफाल, 21 जून मणिपुर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया तथा राज्यपाल अनसुइया उइके और मुख्यमंत्री ने योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
राज्यपाल ने अधिकारियों के साथ राजभवन में योग किया। उन्होंने लोगों से जीवन को स्वस्थ्य और संतुलित बनाने के लिए हर रोज योग करने की अपील की।
अनसुइया उइके ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पहल की थी और हमारे दैनिक जीवन में योग के महत्व को दर्शाते हुए आज पूरे देश और विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है।"
मुख्यमंत्री ने भी इंफाल के खुमान लम्पक इनडोर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया।
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "योग हमारे जीवन को बदलने और हमारे भीतर मानसिक शांति और सद्भाव की भावना लाने का एक शक्तिशाली तरीका है। मैं सभी से योग का अभ्यास करने और एक स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली अपनाने का आग्रह करता हूं, जिससे हमारे राज्य की भलाई में योगदान मिले।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में भी प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY