बीजिंग, दो सितंबर कोविड-19 महामारी के चलते चीन में छह महीने बाद बृहस्पतिवार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन की अनुमति होगी। आधिकारिक आदेश के मुताबिक चीन के सबसे भरोसेमंद मित्र देश पाकिस्तान समेत आठ देशों से उड़ान को मंजूरी दी गयी है।
आदेश के मुताबिक यह सीधी उड़ाने चीन की राजधानी बीजिंग के लिए बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए शहर में 23 मार्च के बाद से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी गयी थी। उड़ानों को फिर से शुरू करना शहर में संक्रमण के सीमित होने का संकेत है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.
एशिया में थाईलैंड, कंबोडिया और पाकिस्तान, यूरोप में यूनान, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया और स्वीडन एवं उत्तरी अमेरिका में कनाडा से बीजिंग की उड़ानों को फिर शुरू करने की अनुमति दी गयी है।
इन देशों में अन्य के मुकाबले कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या कम है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.
बृहस्पतिवार को पहली सीधी उड़ान एयर चाइना कंबोडिया की राजधानी नोमपेन्ह से बीजिंग के लिए चलाएगा।
इस बीच भारत ने बुधवार को चीन से अपनी चौथी ‘वंदे भारत’ उड़ान का परिचालन किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY