इंटर मिलान ने अपने पहले दोनों मैच जीते थे लेकिन इस परिणाम से वह अंकतालिका में नैपोली के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गया है। नैपोली ने शनिवार को युवेंटस को 2-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
अब नैपोली के तीन मैचों में नौ जबकि इंटर मिलान के इतने ही मैचों में सात अंक हैं।
इंटर मिलान ने फ्रेडरिको डिमार्को के 18वें मिनट में किये गये गोल से खाता खोला लेकिन माया योशिदा ने 33वें मिनट में संपडोरिया को बराबरी दिला दी।
लॉटरो मार्टिनेज ने 44वें मिनट में गोल करके इंटर मिलान को मध्यांतर से पहले बढ़त दिला दी थी लेकिन थामस आगेलो ने दूसरे हाफ के दूसरे मिनट में ही बराबरी का गोल कर दिया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY