यूरोपीय संघ की सांख्यिकीय एजेंसी यूरोस्टेट ने शुक्रवार को बताया कि यूरो मुद्रा के चलन वाले 19 देशों में दिसंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक एक साल पहले की तुलना में 9.2 फीसदी बढ़ा है जो अगस्त के बाद से इसकी वृद्धि की सबसे कम रफ्तार रही है।
मुद्रास्फीति में जून 2021 के बाद से दूसरी बार गिरावट आई है। नंवबर में यह दर गिरकर 10.1 फीसदी हो गई थी, जबकि इसके एक महीने पहले यह 10.6 फीसदी के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।
हालिया आंकड़े दिखाते हैं कि ऊर्जा संकट अभी के लिए नरम पड़ रहा है। ऊर्जा के दामों में वृद्धि कम होकर 25.7 फीसदी रही जो नवंबर में 34.9 फीसदी और अक्टूबर में 41.5 फीसदी थी।
यूरोप की मुद्रास्फीति बढ़ाने के एक अहम जिम्मेदार कारक खानपान की वस्तुओं के दाम भी मोटे तौर पर स्थिर बने हुए हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY