जरुरी जानकारी | ब्रिटेन में मुद्रास्फीति सितंबर में 6.7 प्रतिशत पर स्थिर

ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, खानपान की वस्तुओं की कीमतें बीते महीने घटीं लेकिन पेट्रोलियम उत्पादों के दाम ऊंचे रहने से मुद्रास्फीति पर कोई असर नहीं पड़ा।

हालांकि, विशेषज्ञों ने सितंबर महीने की मुद्रास्फीति में हल्की गिरावट की उम्मीद जताई थी। लेकिन ईंधन कीमतों की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।

इस तरह ब्रिटेन में खुदरा महंगाई दर बैंक ऑफ इंग्लैंड के सुविधाजनक स्तर दो प्रतिशत के तिगुने से भी ऊपरी स्तर पर बनी हुई है। ऐसी स्थिति में अगले महीने की शुरुआत में नीतिगत ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना कम हो गई है।

ब्रिटेन में मुद्रास्फीति पिछले साल कई दशकों के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। ऐसी स्थिति में मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में लगातार कई बार बढ़ोतरी की।

एपी प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)