जरुरी जानकारी | यूरोपीय देशों में मुद्रास्फीति घटकर 6.9 प्रतिशत पर

हालांकि खाने के सामान के दाम में तेजी अभी भी जारी है। वहीं महीनों तक बढ़ने के बाद ऊर्जा के मूल्य में तीव्र गिरावट आई है जिससे महंगाई दर घटी है।

यूरोपीय संघ की सांख्यिकी एजेंसी यूरोस्टेट के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, यूरो मुद्रा के चलन वाले 20 देशों में उपभोक्ता मूल्य फरवरी के 8.5 प्रतिशत से कम हो गई है।

महंगाई दर अक्टूबर में 10.6 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद से एक साल के सबसे निचले स्तर पर है।

इस दौरान भोजन, शराब और तंबाकू की कीमतों में 15.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह पिछले महीने 15 प्रतिशत थी। हालांकि, पिछले वर्ष दहाई अंक में बढ़ने के बाद ऊर्जा की कीमतें अब 0.9 प्रतिशत तक घट गईं।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से तेल और गैस की कीमतों में उछाल के चलते इन देशों में महंगाई दर बढ़ी है। लेकिन अब हल्की सर्दी और अन्य स्रोतों से गैस के भंडारण से कुछ राहत मिलने के संकेत हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)