देश की खबरें | झारखंड में उद्योग धंधे बंदी के कगार पर लेकिन तबादला उद्योग फल फूल रहा है-बाबूलाल मरांडी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 10 अक्टूबर झारखंड के भाजपा विधायकदल नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए हुए आरोप लगाया कि राज्य में उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं लेकिन एक उद्योग तेजी से फल फूल रहा है और वह है तबादला उद्योग।

मरांडी ने यहां आरोप लगाया कि आज गरीबों, मजदुरो, रोज कमाने खाने वाले, ठेला खोमचा लगाकर परिवार चलाने वाले दयनीय हालत में हैं।

यह भी पढ़े | Hyderabad: हैदराबाद में घरेलू विवाद को लेकर बहू ने मां के साथ मिलकर बीच सड़क पर सास को पीटा, घटना CCTV में कैद.

उन्होंने कहा, ‘‘ शिक्षित बेरोजगार नवयुवक रोजगार की तलाश में दर दर भटक रहा है, कोरोना वायरस संक्रमण में अपने घर लौटे मजदूर फिर से लाखों की संख्या में राज्य से बाहर जाने को विवश हैं। अस्पताल में मरीज इलाज के बिना दम तोड़ रहे हैं। राज्य सरकार को इनकी स्थिति कैसे सुधरे, इसकी चिंता नहीं है। सरकार को इस बात की चिंता है कि कैसे सत्ता के दलालों को खुश किया जाय।’’

मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार ने दलालों के लिये एक उद्योग खोल रखी है वह है तबादला उद्योग। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग की बोली लगाई जा रही है।

यह भी पढ़े | Kashmir: पुलवामा के डडूरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर- सर्च ऑपरेशन जारी.

मरांडी ने कहा, ‘‘ जैसे हत्या, लूट, बलात्कार, उग्रवाद, भूख से मौत आदि के क्षेत्र में राज्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है उसी प्रकार तबादला के क्षेत्र में भी नए नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे। शायद ही कोई सप्ताह होगा जिसमें इस सरकार ने ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं किये होंगे।’’

उन्होंने कहा कि हद तो तब होती है जब ट्रांसफर की अधिसूचना जारी होती है और महज तीन घंटे में पूरी अधिसूचना रद्द हो जाती है, उदाहरण के तौर पर 30 सितंबर को छः पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया गया और उसी दिन सारे आदेश रद्द कर दिये गये।

मरांडी ने कहा कि ऐसा करने कराने के पीछे आखिर कौन सी ताकत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर पोस्टिंग के भी नियम कायदे निर्धारित हैं परंतु इस निकम्मी सरकार को नियमो से कुछ भी लेना देना नहीं है।

, इन्दु, ,

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)