देश की खबरें | इंदौरी साहब का यूं चला जाना उर्दू शायरी के लिए बहुत बड़ा नुकसान : गहलोत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 11 अगस्त राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिलअजीज शायर राहत इंदौरी के निधन पर शोक जताते हुए इसे उर्दू शायरी के लिए बड़ा नुकसान बताया है।

इंदौरी का मंगलवार को इंदौर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा था। वह 70 वर्ष के थे।

यह भी पढ़े | Earthquake in Manipur: मणिपुर में भूकंप के झटके से दहली धरती, तीव्रता 4.0 मापी गई.

राज्यपाल मिश्र ने इंदौरी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘विख्यात उर्दू शायर और गीतकार राहत इंदौरी के निधन से उर्दू गीत एवं शायरी जगत में उत्पन्न निर्वात की भरपाई लंबे समय तक संभव नही होगी।’’

मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने शोक संदेश में कहा कि उर्दू अदब में राहत इंदौरी का अपना एक अलग मकाम था। उनका अंदाज-ए-बयां अलग था और उनकी शायरी में बेबाकी थी। देश के मौजूदा हालात को भी वे अपनी शायरी में बड़े खूबसूरत अंदाज में पेश करते थे।

यह भी पढ़े | मणिपुर में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.0 मापी गई: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गहलोत ने कहा कि राहत इंदौरी का यूं चला जाना उर्दू शायरी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है, जिसकी भरपाई नामुकिन है।

विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने इंदौरी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह अपने खूबसूरत अल्फाजों के जरिए हमेशा हमारे साथ रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने इंदौरी को याद करते हुए उनका एक शेर ट्वीट किया, ‘‘तूफ़ानों से आंख मिलाओ, सैलाबों पर वार करो। मल्लाहों का चक्कर छोड़ो, तैर के दरिया पार करो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)