जरुरी जानकारी | इंडिगो को चौथी तिमाही में 1,681 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

नयी दिल्ली, 25 मई एयरलाइन कंपनी इंडिगो का मार्च में समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही का शुद्ध घाटा 46.6 प्रतिशत बढ़कर 1,681 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। विमानन कंपनी को कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर ओमीक्रोन के दौरान उच्च ईंधन लागत और कमजोर रुपये के कारण यह घाटा हुआ है।

बुधवार को एयरलाइन के बयान से यह जानकारी मिली है।

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन को वित्त वर्ष 2021-22 में शुद्ध रूप से कुल 6,161 करोड़ रुपये घाटा हुआ है, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में उसे 5,806 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

बयान में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में एयरलाइन की कुल आय 28.9 प्रतिशत बढ़कर 8,020 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

एअरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोनोजॉय दत्ता ने कहा, ‘‘पहले छह माह में ओमीक्रोन वायरस की वजह से मांग में गिरावट के कारण यह तिमाही मुश्किल रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)