जरुरी जानकारी | इंडिगो ने एयरबस को दिया 500 विमानों का ऑर्डर

मुंबई, 19 जून किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन इंडिगो ने यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस को 500 विमानों की आपूर्ति का पक्का ऑर्डर देने की सोमवार को घोषणा की।

यह एयरबस को किसी भी एयरलाइन की तरफ से दिया गया सबसे बड़ा विमान ऑर्डर है।

हालांकि, इस सौदे के वित्तीय पहलुओं का ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।

साल की शुरुआत में टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया ने भी एयरबस और बोइंग को सम्मिलित रूप से 470 विमानों की आपूर्ति का ऑर्डर दिया था।

इंडिगो के बेड़े में फिलहाल 300 से अधिक विमान हैं। हालांकि, इसने पहले भी 480 विमानों के ऑर्डर दिए थे लेकिन अभी तक उनकी आपूर्ति नहीं हो पाई है।

इंडिगो ने बयान में कहा, ‘‘वर्ष 2030 से लेकर 2035 की अवधि के लिए किए गए 500 अतिरिक्त विमानों के पक्के ऑर्डर के साथ ही एयरलाइन की ऑर्डरबुक में करीब 1,000 विमान हो चुके हैं जिनकी आपूर्ति अगले एक दशक में की जाएगी।’’

इंडिगो के नए विमान ऑर्डर में ए320 नियो, ए321 नियो और ए321 एक्सएलआर विमान शामिल हैं।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)