एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | नेपाल के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलकर सैफ चैम्पियनशिप की तैयारी करेगा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम अगले महीने मालदीव में होने वाली सैफ चैम्पियनशिप की तैयारियां गुरूवार को यहां नेपाल के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच से शुरू करेगी ।

खेल की खबरें | नेपाल के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलकर सैफ चैम्पियनशिप की तैयारी करेगा भारत

काठमांडू, एक सितंबर भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम अगले महीने मालदीव में होने वाली सैफ चैम्पियनशिप की तैयारियां गुरूवार को यहां नेपाल के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच से शुरू करेगी ।

पांच टीमों की सैफ चैम्पियनशिप तीन अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक माले में खेली जायेगी ।

भारत के अलावा इसमें बांग्लादेश , श्रीलंका, मेजबान मालदीव और नेपाल भाग लेंगे ।

भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हमें खुशी है कि हम वापिस साथ हैं । इन दोनों अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैचों से सैफ चैम्पियनशिप की तैयारी में मदद मिलेगी ।’’

दूसरा मैच पांच सितंबर को खेला जायेगा ।

भारतीय टीम 2018 विश्व कप क्वालीफायर और 2023 एशियाई कप संयुक्त क्वालीफायर में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही है ।

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने नेपाल को इस कठिन समय में भारतीय टीम को खेलने का न्यौता देने के लिये धन्यवाद दिया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम समझते हैं कि दुनिया में कितने कठिन हालात है । नेपाल ने ऐसे समय में हमें अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेलने का न्यौता दिया । हम ये मैच जीतकर सत्र की अच्छी शुरूआत करना चाहते हैं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).