खेल की खबरें | भारतीय महिला रिकर्व टीम को स्वर्ण, मिश्रित जोड़ी को कांस्य
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और कोमालिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को यहां मैक्सिको को शूट ऑफ में 5-4 से हराकर विश्व कप तीरंदाजी के पहले चरण में टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
ग्वाटेमाला सिटी, 25 अप्रैल दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और कोमालिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को यहां मैक्सिको को शूट ऑफ में 5-4 से हराकर विश्व कप तीरंदाजी के पहले चरण में टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
वहीं अतनु दास और अंकिता की मिश्रित जोड़ी ने अमेरिका की शीर्ष वरीय जोड़ी को 6-2 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।
मैक्सिको की आइडा रोमन, अलेजांद्रा वेलेंसिया और अन्नाा वास्क्वेज ने भारतीय टीम के अच्छी चुनौती पेश की। मुकाबला 4-4 से बराबरी पर छूटने के बाद शूट आफ का सहारा लिया गया जिसमें भारत ने 27-26 से जीत दर्ज की।
भारतीय टीम ने इस तरह से 57-56, 55-57, 55-57, 57-52, 27-26 से जीत हासिल करके सोने का तमगा हासिल किया। यह पिछले सात वर्षों में महिला टीम का पहला स्वर्ण पदक है।
कुल मिलाकर यह पांचवां अवसर है जबकि भारतीय महिला रिकर्व टीम ने विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता है और दीपिका इन सभी का हिस्सा रही। महिला टीम ने अभी तक ओलंपिक कोटा हासिल नहीं किया है और जून में पेरिस में होने वाली अंतिम क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता से पहले यहां की जीत से उसका मनोबल बढ़ेगा।
मिश्रित जोड़ी के कांस्य पदक प्लेऑफ में भारत पहले सेट में 0-2 से पिछड़ रहा था लेकिन दास और अंकिता ने दूसरे और तीसरे सेट में वापसी करते हुए 6-2 से जीत दर्ज की।
अंकिता ने दूसरे सेट में तीन में से दो बार 10 का स्कोर बनाया जबकि दास ने तीसरे सेट में दो बार 10 अंक जुटाकर अमेरिका को पछाड़ा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2021 12:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

