विदेश की खबरें | नेपाल में मोबाइल तस्करी के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 14 जनवरी नेपाल में अवैध रूप से 41 मोबाइल फोन ले जाने के आरोप में काठमांडू में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि 37 वर्षीय दिलीप पवार को शुक्रवार देर रात काठमांडू से 20 किलोमीटर दक्षिण में स्थित दक्षिणकाली नगर पालिका के फारपिंग इलाके से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, पवार बिना सीमा शुल्क भरे मोबाइल फोन लेकर टैक्सी से काठमांडू की तरफ जा रहा था और उसे नियमित सुरक्षा जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एक अन्य घटना में नेपाल पुलिस ने अवैध रूप से दो लाख रुपये नकद ले जाने के आरोप में भारतीय नागरिक राहुल महतो (19) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, राहुल साइकिल पर सवार होकर भारत से नेपाल आ रहा था, तभी सरलाही जिले की मलंगवा नगर पालिका में सुरक्षा जांच के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)