बर्मिंघम, 31 जुलाई भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को पूल बी के पहले मैच में रविवार को घाना को 11 . 0 से हराकर शानदार आगाज किया ।
भारतीय टीम ने अपेक्षा के अनुरूप इस बेमेल मुकाबले में घाना को संभलने का भी मौका नहीं दिया । पहले हाफ में भारत ने पांच और दूसरे हाफ में दो गोल दागे ।
भारतीय टीम को मैच में 13 पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से छह पर गोल हुए ।
उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह (11वां, 35वां और 53वां मिनट) ने हैट्रिक लगाई जबकि अभिषेक (दूसरा मिनट), शमशेर सिंह (14वां मिनट), नीलाकांता शर्मा (38वां मिनट), जुगराज सिंह (22वां और 43वां मिनट), आकाशदीप सिंह (20वां मिनट) , वरूण कुमार (39वां) और मनदीप सिंह (48वां) ने भी गोल किये ।
पूल डी के इस मैच में घाना के स्ट्राइकर भारतीय गोल में बहुत कम ही घुस पाये । घाना को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन एक भी गोल नहीं हो सका ।
भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मैच के पहले ही मिनट में मिला और अभिषेक ने रिबाउंड पर इसे गोल में बदला । इसके दस मिनटबाद हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत की बढत दुगुनी कर दी ।
अभिषेक और ललित उपाध्याय के शानदार मूव को गोल में बदलकर शमशेर ने स्कोर 3 . 0 किया । आकाशदीप ने 20वें मिनट में चौथा गोल दागा । वहीं दो मिनट बाद जुगराज ने पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किया ।
दूसरे हाफ के पांचवें ही मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल किया । तीन मिनट बाद नीलाकांता ने रिबाउंड पर गोल दागा जब जरमनप्रीत सिंह का पहला शॉट घाना के गोलकीपर ने बचा लिया था ।
अगले ही मिनट वरूण कुमार ने पेनल्टी कॉर्नर को तब्दील किया । जुगराज ने अपना दूसरा गोल पेनल्टी कॉर्नर पर दागा ।
आखिरी क्वार्टर में मनदीप और हरमनप्रीत ने एक एक गोल किया ।
भारत को अब कल इंग्लैंड से खेलना है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY