Hockey: आस्ट्रेलिया के खिलाफ हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी भारतीय हॉकी टीम

पिछले दो मैच गंवा चुकी भारतीय पुरूष हॉकी टीम पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के तीसरे मैच में बुधवार को जब आस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य हार की हैट्रिक से बचने का होगा.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम(Photo Credit: X Formerly As Twitter)

पर्थ, नौ अप्रैल: पिछले दो मैच गंवा चुकी भारतीय पुरूष हॉकी टीम पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के तीसरे मैच में बुधवार को जब आस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य हार की हैट्रिक से बचने का होगा. यह भी पढ़ें: ENG vs NZ: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया वेन्यू का ऐलान

पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिये महत्वपूर्ण इस श्रृंखला में भारत को पहले मैच में 1 -5 और दूसरे में 2 -4 से पराजय का सामना करना पड़ा. इस दौरे से भारतीय टीम को अपनी ताकत और कमजोरियों का पता चलेगा. पहले दोनों मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत के डिफेंस को दबाव में रखा. कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय डिफेंडरों ने पहले दो मैचों में कई आसान गोल और पेनल्टी कॉर्नर गंवाये.

वहीं फॉरवर्ड पंक्ति विरोधी खेमे में हमले नहीं बोल सकी. मनदीप सिंह, अभिषेक, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और सुखजीत को मौकों को भुनाना होगा. मिडफील्ड में प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है और मिडफील्डरों ने काफी मौके बनाये हैं.

भारतीय कोच क्रेग फुल्टोन ने पहले दो मैचों में अलग रणनीति आजमाने की कोशिश की. शॉर्ट और तेज रफ्तार पास की बजाय भारतीयों ने डीप से लंबे पास का आदान प्रदान किया लेकिन आस्ट्रेलियाई डिफेंस को नहीं तोड़ सके. चौथा मैच 12 अप्रैल को और पांचवां 13 अप्रैल को खेला जायेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India W vs Australia W, 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

How To Watch Hockey India League 2026 Live Streaming: किस चैनल पर उपलब्ध होगा हॉकी इंडिया लीग का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें HIL मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन?

How To Watch Women's Hockey India League 2025-26 Live Streaming: महिला हॉकी इंडिया लीग के आगामी सत्र का इस दिन से होगा आगाज, जानिए कब, कहां और कैसे देखें मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर टेलीकास्ट

Year Ender 2025: पंजाब के खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन रहा साल; क्रिकेट, हॉकी, डेफ ओलंपिक्स, विश्व कप, और  जूनियर एशियन चैंपियनशिप समेत खेल के हर क्षेत्र में मिली सफलता

\