देश की खबरें | विशेष विश्व शीतकालीन खेलों के लिये भारतीय दल की विदाई बुधवार को

नयी दिल्ली, चार मार्च इटली में सात मार्च से हो रहे विशेष ओलंपिक शीतकालीन खेलों के लिये भारत की 49 सदस्यीय टीम का विदाई समारोह यहां बुधवार को आयोजित किया गया है ।

खेलमंत्री मनसुख मांडविया इस समारोह में भाग लेंगे ।

ये खेल इटली के तूरिन में सात से 17 मार्च तक आयोजित किये जायेंगे ।

विशेष एथलीट छह स्पर्धाओं अल्पाइन स्कीइंग, क्रॉसकंट्री स्कीइंग, फ्लोरबॉल, शॉर्ट स्पीड स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और स्नो शूइंग में भाग लेंगे ।

भारतीय दल में 30 खिलाड़ी, तीन अधिकारी और 16 सहयोगी स्टाफ हैं ।

भारतीय खेल प्राधिकरण ने टीम के लिये चंडीगढ, नारकंडा, दिल्ली, ग्वालियर, नोएडा और गुरूग्राम में 11 राष्ट्रीय कोचिंग शिविरों का आयोजन किया । इसके अलावा अभ्यास और प्रतिस्पर्धा के लिये उपकरण भी मुहैया कराये ।

खेल मंत्रालय ने खेलों के दौरान भारतीय दल के हवाई किराये और रहने के लिये भी धनराशि मंजूर की है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)