जरुरी जानकारी | इंडियामार्ट का लाभ चौथी तिमाही में 56 करोड़ रुपये पर स्थिर

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल कंपनियों के बीच कारोबार का ऑनलाइन मंच इंडियामार्ट इंटरमेश लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी- मार्च तिमाही में 56 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा।

इंडियामार्ट ने शुक्रवार को बयान में कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 57 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि, कंपनी की एकीकृत परिचालन आय वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 269 करोड़ रुपये रही। पिछले साल इसी तिमाही में यह 201 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का पूरे वित्त वर्ष 2022-23 का शुद्ध लाभ पांच प्रतिशत घटकर 284 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2021-22 में यह 298 करोड़ रुपये था।

हालांकि, इस दौरान इसकी एकीकृत परिचालन आय 31 प्रतिशत बढ़कर 985 करोड़ रुपये हो गयी।

रिया रमण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)