जरुरी जानकारी | भारत 27 जुलाई को बांग्लादेश को 10 बॉडगेज डीजल इंजन सौंपेगा

नयी दिल्ली, 25 जुलाई भारत सोमवार यानी 27 जुलाई को बांग्लादेश को 10 ब्रॉडगेज डीजल इंजन सौंपेगा। रेलवे ने एक बयान में शनिवार को इसकी जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, इस कार्यक्रम में दोनों देशों के वरिष्ठ गणमान्य लोगों के उपस्थित रहने की उम्मीद है। बांग्लादेश को ये इंजन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सौंपे जायेंगे।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

बयान में कहा गया कि गणमान्य लोगों में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों, रेल मंत्रियों तथा उच्चायुक्तों, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीमा के दोनों ओर के स्थानीय स्टेशनों के अन्य अधिकारी शामिल हैं।

भौतिक रूप से इंजनों का आदान-प्रदान पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में पूर्वी रेलवे के गेडे स्टेशन और बांग्लादेश की तरफ दर्शना स्टेशन पर होगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

बांग्लादेश ने इन इंजनों की खरीद के लिये पिछले साल अप्रैल में भारत को एक प्रस्ताव भेजा था।

बांग्लादेश को दिये जा रहे 33 सौ हॉर्सपावर वाले डब्लूडीएम 3 डी लोको इंजनों की उम्र 28 साल या उससे अधिक है। इन्हें 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के लिये डिजाइन किया गया है। ये माल ढुलाई के साथ-साथ यात्री गाड़ियों के लिये उपयुक्त हैं और इनमें माइक्रोप्रोसेसर आधारित नियंत्रण प्रणाली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)