जरुरी जानकारी | भारत, ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता दीपावली तक होने की उम्मीद: गोयल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उम्मीद जताई है कि भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) इस साल दीपावली तक पूरा हो जाएगा।
नयी दिल्ली, 21 जून केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उम्मीद जताई है कि भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) इस साल दीपावली तक पूरा हो जाएगा।
उन्होंने सोमवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित 67वें भारत अंतर्राष्ट्रीय परिधान मेले के उद्घाटन के दौरान यह बात कही।
गोयल ने कहा कि भारत सरकार कनाडा, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के साथ यह समझौता करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया, इस्राइल और खाड़ी सहयोग परिषद समेत यूरेशिया और ब्राजील ने भारत के साथ एफटीए समझौता करने की रुचि व्यक्त की है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘सभी देश भारत के साथ दोस्ती करने के लिए उत्सुक हैं, हम बहुत बड़ा अवसर और वादा करते हैं। हम कनाडा, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन के साथ एफटीए समझौते को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया तथा खाड़ी देशों समेत यूरेशिया और ब्राजील ने भी भारत के साथ इस समझौते के लिए रूचि दिखाई है। मुझे उम्मीद है कि भारत और ब्रिटेन के बीच दीपावली तक एफटीए समझौता पूरा हो जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 07:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

