नयी दिल्ली, 26 मई वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत सरकार 60 देशों में फंसे अपने एक लाख नागरिकों को वापस लाने की योजना बना रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मिशन का दूसरा चरण पहले 22 मई को समाप्त होना था। हालांकि सरकार ने इसे 13 जून तक बढ़ा दिया।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में टिड्डी दल का कहर, सीमा के आसपास इलाकों में पहुंचा झुंड.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को इस व्यापक अभियान में शामिल सभी एजेंसियों और मंत्रालयों के साथ बैठक की।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बैठक का उद्देश्य वंदे भारत मिशन का विस्तार करना और इसकी क्षमता बढ़ाना था।
यह भी पढ़े | गोवा में आज कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया: 26 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 60 देशों से एक लाख भारतीयों को वापस लाने का लक्ष्य है।
मिशन का दूसरा चरण 17 मई को शुरू हुआ था।
मंत्री ने कहा कि भारतीय मंगलवार से सीमाक्षेत्रों से सड़क मार्गों से भी घर वापसी कर रहे हैं।
वंदे भारत मिशन के पहले चरण की शुरुआत सात मई को हुई थी जो 15 मई तक चला था। इसमें सरकार ने 12 देशों से करीब 15 हजार भारतीयों को निकाला।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY