उत्तर प्रदेश में टिड्डी दल का कहर, सीमा के आसपास इलाकों में पहुंचा झुंड
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के दौसा जिले में टिड्डी नियंत्रण दल द्वारा चलाये गये अभियान के बाद मंगलवार को टिड्डी दल ने उत्तर प्रदेश की सीमा के पास करौली जिले और अन्य क्षेत्रों की ओर रुख कर लिया.
जयपुर, 26 मई: राजस्थान के दौसा जिले में टिड्डी नियंत्रण दल द्वारा चलाये गये अभियान के बाद मंगलवार को टिड्डी दल ने उत्तर प्रदेश की सीमा के पास करौली जिले और अन्य क्षेत्रों की ओर रुख कर लिया.
कृषि विभाग के आयुक्त ने ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार की रात को दौसा जिले के दो स्थानों पर कीटनाशक का छिड़काव किया गया. शेष बची टिड्डियों ने मंगलवार को करौली और आसपास के इलाकों के तरफ रूख कर लिया है.
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में COVID-19 के 2091 नए केस, 97 लोगों की मौत.
उन्होंने बताया कि जयपुर और दौसा से टिड्डियों को साफ कर दिया गया है.
अधिकारी ने बताया कि टिड्डियां 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलकर एक दिन में 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती हैं. चूंकि अभी खेतों में खडी फसल नहीं हैं इसलिये टिड्डियां पेड़ों और अन्य खाने वाली चीजों को अपना निशाना बना रही हैं.
यह भी पढ़े | मुंबई में आज कोरोना के 1002 नए मामले सामने आए, 39 की मौत : 26 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
टिड्डियों द्वारा पाकिस्तान से इतनी दूरी की यात्रा करने का मुख्य कारण खड़ी फसलों की अनुपलब्धता भी है.
सोमवार को राजधानी जयपुर के रिहायशी इलाकों में घुसी टिड्डियों ने पेडों और दीवारों पर जमावड़ा लगाने के बाद कुछ घंटों बाद दौसा जिले की ओर रूख किया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2020 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

