देश की खबरें | सीआईसीए बैठक में कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 सितंबर भारत ने बहुपक्षीय मंच सीआईसीए की डिजिटल बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाने को लेकर गुरुवार को पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए इस्लामाबाद को सीमापार आतंकवाद को ‘प्रत्यक्ष और परोक्ष’ समर्थन देना बंद करने का सुझाव दिया ।

इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने एक और मंच का दुरूपयोग भारत के बारे में अपने गलत विचारों को व्यक्त करने के लिये किया ।

यह भी पढ़े | कृषि बिलों के समर्थन में उतरे बिहार के सीएम नीतीश कुमार कहा- बिल किसानों के हित में हैं: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने एशिया में सहभागिता एवं विश्वास निर्माण उपायों पर सम्मेलन (सीआईसीए) की मंत्रिस्तरीय बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाया था। सीआईसीए 27 देशों का अंतर सरकारी मंच है।

इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने इंडिया गेट तक निकाला मशाल जुलूस.

बहरहाल, विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि भारत के आंतरिक मामलों के बारे में टिप्पणी करने का पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं है। मंत्रालय ने जोर दिया कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख, भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा ।

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की आज की टिप्पणी भारत के आंतरिक मामले, सम्प्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता में गंभीर हस्तक्षेप है, जो सीआईसीए घोषणा के मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का वैश्विक केंद्र है और भारत में आतंकवादी गतिविधियों का स्रोत बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान को सुझाव देते हैं कि सीमापार से भारत में आतंकवाद को ‘प्रत्यक्ष और परोक्ष’ समर्थन देना बंद करे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)