जरुरी जानकारी | भारत की एफटीए के माध्यम से विदेशी बाजारों तक पारस्परिक, समान पहुंच की कोशिश : गोयल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से विदेशी बाजारों तक पारस्परिक और न्यायसंगत पहुंच की कोशिश कर रहा है, जिसके लिए देश अपने व्यापारिक भागीदारों के साथ बातचीत कर रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 11 नवंबर भारत मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से विदेशी बाजारों तक पारस्परिक और न्यायसंगत पहुंच की कोशिश कर रहा है, जिसके लिए देश अपने व्यापारिक भागीदारों के साथ बातचीत कर रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
भारत मौजूदा समय में संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत कर रहा है।
एक मुक्त व्यापार समझौते के तहत, दो व्यापारिक साझेदार अपने बीच व्यापार किए गए माल की अधिकतम संख्या पर सीमा शुल्क को कम या समाप्त करते हैं। इसके अलावा, वे सेवा क्षेत्रों में व्यापार बढ़ाने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मानदंडों को उदार बनाते हैं।
गोयल ने टाइम्स नाउ समिट 2021 में कहा, ‘‘एफटीए के माध्यम से, हम विदेशी बाजारों में पारस्परिक और न्यायसंगत पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एफटीए दोनों देशों के लिए लाभप्रद होता है। यदि यह असमान संतुलन पैदा करे तो एफटीए कभी भी सफल नहीं हो सकता है।’’
उन्होंने कहा कि भारत के कुछ पुराने एफटीए जो संतुलित नहीं थे, उन देशों के साथ व्यापार घाटे में वृद्धि हुई है।
गोयल ने कहा, ‘‘हम संतुलित, निष्पक्ष और न्यायसंगत एफटीए के लिए काम कर रहे हैं, ताकि दोनों पक्षों को लाभ हो और रोजगार सृजित हों और हमारे छोटे, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग के लिए व्यापार के अवसर उपलब्ध हों।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2021 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

