एजेंसी न्यूज

India Rejects USCIRF Report: भारत ने यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट को खारिज किया, तथ्यों को बताया गलत

भारत ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) की उस रिपोर्ट को ‘‘पक्षपातपूर्ण’’ और ‘‘प्रेरित’’ बताकर खारिज कर दिया जिसमें देश में धार्मिक स्वतंत्रता के ‘‘गंभीर उल्लंघन’’ का आरोप लगाया गया है.

India Rejects USCIRF Report: भारत ने यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट को खारिज किया, तथ्यों को बताया गलत
MEA Spokesperson Arindam Bagchi

नयी दिल्ली, दो मई: भारत ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) की उस रिपोर्ट को ‘‘पक्षपातपूर्ण’’ और ‘‘प्रेरित’’ बताकर खारिज कर दिया जिसमें देश में धार्मिक स्वतंत्रता के ‘‘गंभीर उल्लंघन’’ का आरोप लगाया गया है. यह भी पढ़ें: India Strong Reply To USCIRF: धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका के USCIRF रिपोर्ट को भारत ने नकारा, विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब, कही ये बात

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि आयोग इस तरह की टिप्पणियों को दोहराता रहता है और भारत ‘‘तथ्यों को गलत तरीके से पेश किए जाने’’ का विरोध करता है. उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट ‘‘यूएससीआईआरएफ के प्रति अविश्वास’’ ही पैदा करती है.

उन्होंने यूएससीआईआरएफ से भारत, इसकी अनेकता और इसके लोकतांत्रिक लोकाचार की बेहतर समझ विकसित करने को कहा. उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग भारत के बारे में पक्षपातपूर्ण और प्रेरित टिप्पणियां लगातार करता रहता है और इस बार उसने अपनी 2023 की वार्षिक रिपोर्ट में ऐसा किया है.’’

यूएससीआईआरएफ ने धार्मिक स्वतंत्रता पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में अमेरिकी विदेश मंत्रालय से कई अन्य देशों के साथ-साथ भारत को धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर ‘‘विशेष चिंता वाले देश’’ के रूप में नामित करने को कहा है. यूएससीआईआरएफ 2020 से विदेश विभाग से ऐसी ही सिफारिश कर रहा है, जिन्हें अब तक स्वीकार नहीं किया गया है. यूएससीआईआरएफ की सिफारिशें मानना विदेश विभाग के लिए अनिवार्य नहीं है.

यूएससीआईआरएफ ने अपनी रिपोर्ट के भारत खंड में आरोप लगाया कि 2022 में, भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति लगातार खराब होती गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2023 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).