गृह मंत्री अमित शाह ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को किया याद, कहा- देश की रक्षा के लिए समर्पित नायकों पर गर्व करता है भारत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश उन नायकों पर गर्व करता है जो इसकी रक्षा के प्रति समर्पित हैं और जिन्होंने करगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मनों को खदेड़ा था. करगिल युद्ध में पाकिस्तान (Pakistan) पर देश को मिली जीत की 21वीं वर्षगांठ पर, शाह ने कहा कि, करगिल विजय दिवस भारत के आत्मसम्मान, असाधारण पराक्रम और दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक है.
नई दिल्ली, 26 जुलाई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को कहा कि देश उन नायकों पर गर्व करता है जो इसकी रक्षा के प्रति समर्पित हैं और जिन्होंने करगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मनों को खदेड़ा था. करगिल युद्ध में पाकिस्तान (Pakistan) पर देश को मिली जीत की 21वीं वर्षगांठ पर, शाह ने कहा कि, करगिल विजय दिवस भारत के आत्मसम्मान, असाधारण पराक्रम और दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक है.
उन्होंने ट्वीट किया, "मैं उन बहादुरों को नमन करता हूं जिन्होंने अपने अदम्य साहस से करगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मनों को खदेड़ा और वहां फिर से तिरंगा लहराया. देश भारत के उन वीरों पर गर्व करता है जो मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित हैं."
करगिल विजय दिवस भारत के स्वाभिमान, अद्भुत पराक्रम और दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक है। मैं उन शूरवीरों को नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से करगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मन को खदेड़ कर वहाँ पुनः तिरंगा लहराया। मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित भारत के वीरों पर देश को गर्व है। pic.twitter.com/mD9Ged8Pkz
— Amit Shah (@AmitShah) July 26, 2020
करगिल की बर्फीली चोटियों में करीब तीन महीने तक चले युद्ध के बाद पाकिस्तान पर जीत की घोषणा करते हुए भारतीय सेना ने 26 जुलाई, 1999 को ऑपरेशन विजय के सफल समापन का एलान किया था. युद्ध में 500 से अधिक भारतीय जवानों को शहादत देनी पड़ी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2020 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

