देश की खबरें | अगले साल खेलो इंडिया के दौरान ब्रिक्स खेलों की योजना बना रहा है भारत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 अगस्त खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि भारत 2021 में खेलो इंडिया खेलों के साथ ही ब्रिक्स खेलों के आयोजन की योजना बना रहा है।

रीजीजू ने मंगलवार को ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के खेल मंत्रियों की बैठक के बाद यह घोषणा की।

यह भी पढ़े | पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के फेफड़ों का किया जा रहा है इलाज, अभी भी कोमा में हैं- आर्मी हॉस्पिटल: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत को 2021 में पांच देशों के इस स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय समूह की अध्यक्षता मिलेगी।

रीजीजू ने बयान में कहा, ‘‘ब्रिक्स खेल 2021 का आयोजन भी खेलो इंडिया खेल 2021 के साथ एक ही समय और एक ही स्थान पर किया जाएगा। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से खेलो इंडिया खेलों में भाग लेने के लिये आये हमारे खिलाड़ियों को करीब से ब्रिक्स खेलों को देखने का लाभ मिलेगा। ’’

यह भी पढ़े | Padmanabhaswamy Temple Open For Devotees: भक्तों के लिए खुले पद्मनाभस्वामी मंदिर के कपाट, दर्शन के लिए करना होगा इन नियमों का पालन.

उन्होंने कहा, ‘‘यह उनके लिये मनोबल बढ़ाने वाला और प्रेरणादायी क्षण होगा। ’’

मंत्री ने इसके साथ ही कहा, ‘‘हम 2021 में खेलो इंडिया युवा खेलों और खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों के आयोजन को लेकर भी आशान्वित हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘खेलो इंडिया युवा खेल 2021 के दौरान ब्रिक्स सदस्यों को उद्घाटन और समापन समारोह के दौरान अपने पारंपरिक देशी खेलों का प्रदर्शन करने के लिये आमंत्रित करेंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)