एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिये भारत, म्यामां की चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और म्यामां ने मंगलवार को द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देशों का मानना है कि दोतरफा व्यापार का मौजूदा स्तर संभावनाओं के अनुरूप नहीं है।

जरुरी जानकारी | द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिये भारत, म्यामां की चर्चा

नयी दिल्ली, 24 नवंबर भारत और म्यामां ने मंगलवार को द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देशों का मानना है कि दोतरफा व्यापार का मौजूदा स्तर संभावनाओं के अनुरूप नहीं है।

भारत और म्यांमार के बीच सातवीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक के दौरान इस पर चर्चा हुई। इसकी सह-अध्यक्षता म्यांमार के वाणिज्य मंत्री थान म्यिंट और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने की।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों के होम लोन सब्सिडी की तारीख बढ़ी, यहां जानिए सभी डिटेल्स.

दोनों मंत्रियों ने स्वीकार किया कि भारत और म्यांमार की तेल व गैस कंपनियों के बीच विशेष रूप से पेट्रोलियम उत्पादों तथा रिफाइनिंग के क्षेत्र में आपसी सहयोग की गुंजाइश मौजूद है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘दोनों देश इस बात पर सहमत हुए कि द्विपक्षीय व्यापार का मौजूदा स्तर वास्तविक क्षमता को प्रतिबिंबित नहीं करता है। दोनों देशों ने क्षेत्रवार सहयोग और व्यापार को बढ़ावा देकर अपनी आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।’’

यह भी पढ़े | Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग.

बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश, बैंकिंग, कनेक्टिविटी, क्षमता निर्माण और सीमा बुनियादी ढांचे के उन्नयन से लेकर विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों की समीक्षा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).