देश की खबरें | भारत एएफसी महिला ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे दौर में जापान, वियतनाम और उजबेकिस्तान के साथ

नयी दिल्ली, 18 मई भारतीय महिला टीम को एएफसी महिला ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे दौर में जापान, वियतनाम और मेजबान उजबेकिस्तान के साथ रखा गया है । ये मुकाबले 23 अक्टूबर से एक नवंबर तक खेले जायेंगे ।

भारत ने किर्गीज गणराज्य को 5 . 0 और 4 . 0 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई ।

भारतीय टीम (61वां रैंक) ग्रुप सी में सबसे निचली रैंकिंग वाली है जबकि जापान की रैंकिंग 11वीं है ।

वियतनाम 33वीं और उजबेकिस्तान 50वीं रैंकिंग पर है ।

भारत ने पहले दौर के क्वालीफायर से पहले उजबेकिस्तान के खिलाफ एक दोस्ताना मैच भी खेला जिसमें उसे 2 . 3 से पराजय झेलनी पड़ी ।

चार टीमें (तीन ग्रुप विजेता और सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली उपविजेता टीम) तीसरे दौर में पहुंचेंगी जो अगले साल 24 से 28 फरवरी के बीच खेला जायेगा ।

विजेताओं को 2024 ओलंपिक में महिला फुटबॉल में एशिया के लिये आरक्षित दो स्थान मिलेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)