देश की खबरें | भारत में है स्वतंत्र मीडिया: विदेश मंत्रालय ने चीनी दूतावास के दिशा-निर्देशों पर कहा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर भारत ने यहां स्थित चीनी दूतावास द्वारा भारतीय मीडिया के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों पर बृहस्पतिवार को कहा कि देश में ‘‘स्वतंत्र मीडिया’’ है।

चीनी दूतावास ने ताइवान के राष्ट्रीय दिवस से पहले दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि भारतीय मीडिया को भारत की ‘एक चीन’ नीति का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Passes Away: प्रधानमंत्री मोदी बोले-कैबिनेट बैठकों में राम विलास पासवान का हस्तक्षेप बहुत व्यावहारिक होता था.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत में स्वतंत्र मीडिया है जो मुद्दों पर अपने हिसाब से रिपोर्टिंग करता है।’’

चीनी दूतावास द्वारा पत्रकारों को भेजे गए पत्र के बारे में पूछे जाने पर श्रीवास्तव ने यह बात कही।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Passes Away: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, पीएम मोदी-राहुल गांधी, राजनाथ सिंह सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.

भारतीय पत्रकारों को भेजे गए पत्र में चीनी दूतावास ने ‘एक चीन’ की नीति का सम्मान करने को कहा है।

सात अक्टूबर को लिखे गए इस पत्र में कहा गया है, ‘‘चीन के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले सभी देशों को ‘एक चीन’ की नीति की अपनी प्रतिबद्धता का पूरा सम्मान करना चाहिए, जो भारत का लंबे समय से जारी आधिकारिक रुख है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि ताइवान के सवाल पर भारतीय मीडिया भारत सरकार के रुख को अपनाएगा और ‘एक चीन’ के सिद्धांत का उल्लंघन नहीं करेगा।’’

ताइवान का राष्ट्रीय दिवस 10 अक्टूबर को है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)