जरुरी जानकारी | भारत-ईएफटीए व्यापार समझौता अगले कुछ महीनों में लागू होने की संभावना: गोयल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और चार देशों के यूरोपीय ब्लॉक ईएफटीए के बीच मुक्त व्यापार समझौता अगले कुछ महीनों में लागू होने की संभावना है।
नयी दिल्ली, चार जुलाई वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और चार देशों के यूरोपीय ब्लॉक ईएफटीए के बीच मुक्त व्यापार समझौता अगले कुछ महीनों में लागू होने की संभावना है।
दोनों पक्षों ने 10 मार्च, 2024 को व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) पर हस्ताक्षर किए थे।
समझौते के तहत भारत को समूह से 15 वर्षों में 100 अरब अमेरिकी डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता मिली है। दूसरी ओर स्विस घड़ियों, चॉकलेट और कटे तथा पॉलिश किए गए हीरे जैसे कई उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क लगेगा।
गोयल ने यहां एसजीएस इंडिया के एक कार्यक्रम में कहा, ''मुझे लगता है कि इसे अगले कुछ महीनों में लागू हो जाना चाहिए।''
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य आइसलैंड, लिसटेंश्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड हैं।
गोयल ने देश में गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल के बारे में कहा कि पिछले 10 वर्षों में घटिया वस्तुओं के आयात को कम करने के लिए 672 उत्पादों पर लागू होने वाले वाले 156 गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) जारी किए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

