खेल की खबरें | भारत ने पुरुष एफआईएच प्रो लीग हॉकी में आयरलैंड को 3-1 से हराया

भुवनेश्वर, 21 फरवरी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को एफआईएच प्रो लीग में एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आयरलैंड को 3-1 से हरा दिया।

भारतीय टीम को आठवें मिनट में आयरलैंड ने चौंका दिया जब जेरेमी डंकन ने मैदानी प्रयास से गोल किया।

लेकिन भारतीयों ने जोरदार वापसी की और 22वें मिनट में मंदीप सिंह के जरिए मैदानी गोल किया।

इसके बाद जरमनप्रीत सिंह (45वें मिनट) और सुखजीत सिंह (58वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर से एक-एक गोल करके भारत को जीत दिलाई।

भारत अब शनिवार को ‘रिटर्न लेग’ मैच में आयरलैंड से भिड़ेगा।

भारत फिलहाल पांच मैचों में नौ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)