जरुरी जानकारी | यात्री वाहनों की बिक्री बढ़ने से कलपुर्जे बाजार की मांग बढ़ी : एक्मा

मुंबई, 20 अक्टूबर बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री में तेजी के रूझान के बीच सर्विस बाजार में कलपुर्जों की मांग भी बढ़ी है। इसके अलावा कोविड-19 संकट के बीच लोगों के बीच निजी कारों का उपयोग बढ़ने और पुरानी कारों की खरीद बढ़ने से भी सर्विस बाजार को समर्थन मिला है।

वाहन कलपुर्जा विनिर्माताओं के संगठन एक्मा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में वाहन उद्योग ने रफ्तार पकड़ी है। इस दौरान वाहन उपभोग में बढ़त दर्ज की गयी है।

यह भी पढ़े | IBPS Clerk 2020 परीक्षा के लिए फिर शुरू होगा आवेदन, 2557 खाली पदों पर भर्ती के लिए Application Link जल्द होगा एक्टिव- पढ़िए ऑफिसियल नोटिफिकेशन.

ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एक्मा) ने इसी के साथ अपने पांचवें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की भी घोषणा की। चार दिन चलने वाला यह व्यापार मेला ‘ऑटोमेकेनिका’ दिल्ली के प्रगति मैदान में अगले साल 22 अप्रैल से शुरू होगा। इसे मेसी फैंकफर्ट इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जाना है।

पहले यह मेला फरवरी 2021 में लगना था।

यह भी पढ़े | Fact Check: वायरल खबर में दावा, सामान्य वर्ग के छात्रों की UPSC सिविल परीक्षा देने की उम्र 32 से घटकर 26 वर्ष होने जा रही है, जानें खबर की सच्चाई.

एक्मा ने कहा कि जिस तरह से लोगों के बीच स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर जागरुकता बढ़ रही है। लोग के बीच अपने आवागमन के लिए वाहन खरीद का रूझान बढ़ रहा है। इसी के साथ दोपहिया वाहन और छोटी कारों की बिक्री भी बढ़ रही है।

एक्मा ने कहा कि अधिकतर कार कंपनियों की बिक्री में अगस्त में 20 प्रतिशत से अधिक की बिक्री दर्ज की गयी है। आगामी त्यौहारी मौसम में इसके और बढ़ने की उम्मीद है। इसके चलते वाहनों की सर्विस कराने का बाजार भी बढ़ा है जिससे कलपुर्जों का बाजार भी बेहतर हुआ है।

एक्मा के महाप्रबंधक विनी मेहता ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर’ भारत और स्थानीय विनिर्माण को गति देने से आपूर्ति श्रृंखला में स्थानांतरण देखा गया है। इसी के साथ परिवहन और ग्राहकों के व्यवहार में बदलाव आया है। इससे वाहनों के सर्विस बाजार के लिए भी वृद्धि के अवसर पैदा हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ वाहन कलपुर्जा कंपनियों के लिए यह सही समय है कि वह इस रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए साथ आकर योजना बनाएं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)