जरुरी जानकारी | एकाग्रता बढ़ाइए, भटकाव से बचिए: वैष्णव ने युवाओं से कहा

नयी दिल्ली, 21 फरवरी रेल, आईटी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि संभावित नतीजों और कमजोरियों की पहचान करके निर्णय लेने की प्रक्रिया को मजबूत बनाया जा सकता है।

उन्होंने 'सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव' में युवाओं से कहा कि वंदे भारत परियोजना के शुभारंभ ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव किया।

वैष्णव ने बताया कि उन्होंने संभावित बाधाओं की एक सूची बनाई, जो परियोजना को प्रभावित कर सकती हैं। वंदे भारत परियोजना में सबसे बड़ी चुनौती विभिन्न प्रौद्योगिकियों को जोड़ना था।

उन्होंने युवाओं से एकाग्रता बनाये रखे और ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहने का आह्वान किया। प्रभावी नेतृत्व के लिए आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेना जरूरी है।

वैष्णव ने कहा कि उस एक चीज पर ध्यान केंद्रित करना होगा, जो इस समय सबसे महत्वपूर्ण है।

मंत्री ने कहा कि वह महत्वपूर्ण परियोजनाओं की योजना बनाने और विचार-विमर्श करते समय खुद को ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रखते हैं।

नौकरशाह और मंत्री होने के बीच अंतर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि नौकरशाहों को मौजूदा नियमों के भीतर सोचना होगा, जबकि राजनेता नए नियमों के बारे में सोच सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)