जरुरी जानकारी | आयकर विभाग ने फेसलेस मूल्यांकन के पहले चरण के तहत 7,116 मामलों का निपटान किया

नयी दिल्ली, 19 जुलाई आयकर विभाग ने फेसलेस मूल्यांकन प्रणाली के पहले चरण के तहत 7,116 मामलों का निपटान किया है। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी।

फेसलेस मूल्यांकन प्रणाली की शुरुआत सात अक्टूबर 2019 को हुई थी। इसके तहत इलेक्ट्रानिक रूप से आयकर मूल्यांकन किया जा सकता है और करदाताओं को कर अधिकारी से सीधे मिलने या आयकर विभाग के कार्यालय जाने की जरूरत नहीं। करदाता आयकर पोर्टल पर जवाब दे सकते हैं।

यह भी पढ़े | उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 सोमवार से होगा लागू, ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा महंगा, भारी-भरकम जुर्माना के साथ होगी जेल.

सूत्रों ने कहा कि फेसलेस मूल्यांकन के पहले चरण में कुल 58,319 मामलों को स्वचालित माध्यम के तहत लाया गया और इन्हें कंप्यूटर गणना के आधार पर किसी भौगोलिक न्याधिकार से मुक्त रखा गया।

सूत्रों ने कहा कि इसमें से 7,116 मामलों का निपटान किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में करदाताओं की अधिक मूल्यांकन या उत्पीड़न की शिकायतों का लगभग समाधान कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

इन करदाताओं से कहा गया है कि वे नोटिस या किसी नई सूचना के लिए अपने पंजीकृत ई-फाइलिंग खातों / ईमेल आईडी को देखें।

सूत्र ने बताया कि अब करदाताओं के साथ सभी संवाद दिल्ली में एक केंद्रीय प्रकोष्ठ द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रूप से किए जाते हैं और करदाताओं के लिए सभी मूल्यांकन अधिकारियों की पहचान गोपनीय रहती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)