एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हाथरस में अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़, हथियार जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में अवैध हथियार बनाने के एक कारखाने का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और 12 से अधिक हथियार जब्त किए हैं।

देश की खबरें | हाथरस में अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़, हथियार जब्त
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हाथरस, 22अक्टूबर पुलिस ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में अवैध हथियार बनाने के एक कारखाने का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और 12 से अधिक हथियार जब्त किए हैं।

पुलिस ने .315 बोर की 14 पिस्तौल, तीन रायफल, तीन अर्धनिर्मित पिस्तौल और गोलियां जब्त की हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली में स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं हैं अभिभावक.

उन्होंने बताया कि हथियार बनाने का सामान और उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी कल बिहार चुनाव के लिए अपने अभियान की करेंगे शुरुआत, सासाराम-गया और भागलपुर में तीन रैलियों को करेंगे संबोधित: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा,‘‘ कोतवाली पुलिस थाने और विशेष कार्यबल के संयुक्त दल के अधिकारियों ने अवैध हथियार बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया है। यहां के जालेसर रोड़ स्थित कारखाने से एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।’’

उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान कंचन के तौर पर की गई है। वह स्थानीय निवासी है और उस पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस थाने में इस मामले के संबंध में नयी एफआईआर दर्ज की गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).