क्रिकेट

India vs West Indies 2nd ODI Match: साउथ अफ्रीका का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम इंडिया ने किया ध्वस्त, वनडे क्रिकेट इतिहास में किया ये अनोखा कारनामा

टीम इंडिया की ओर से गुरनूर ब्रार, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 406 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 43.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा नाबाद 223 रनों की धुआंधार पारी खेली.

India vs West Indies 2nd ODI Match: साउथ अफ्रीका का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम इंडिया ने किया ध्वस्त, वनडे क्रिकेट इतिहास में किया ये अनोखा कारनामा
टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team 2nd ODI Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला गया. दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस सीरीज में शुभमन गिल (Shubman Gill) टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

दूसरे मैच का हाल

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 405 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से अमीर जंगू ने सबसे ज्यादा 114 रनों की शानदार पारी खेली.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया की ओर से गुरनूर ब्रार, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 406 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 43.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा नाबाद 223 रनों की धुआंधार पारी खेली.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ इतिहास रच दिया. कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने 405 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 29.1 ओवर में 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया. इसके साथ ही भारत वनडे क्रिकेट के इतिहास में 30 ओवर के अंदर 300 रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई.

भारत ने वेस्टइंडीज के 405 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 175 गेंदों में 300 रन पूरे किए. इससे पहले यह विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम था, जिसने साल 2006 में जोहानिसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32.2 ओवर में 300 रन पूरे किए थे. भारत ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया.

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 300 रन बनाने वाली टीमें

29.1 ओवर – भारत बनाम वेस्टइंडीज (2026)

32.2 ओवर – दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (2006)

33.1 ओवर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (2018)

34.1 ओवर – भारत बनाम श्रीलंका (2009)

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने बरपाया कहर

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारतीय पारी की धमाकेदार शुरुआत की. रोहित ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कीमो पॉल की नो-बॉल पर छक्का और फ्री-हिट पर भी गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया.

रोहित शर्मा ने सिर्फ 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. दूसरी ओर शुभमन गिल ने शुरुआत में संयम दिखाया, लेकिन पहले 10 ओवर के बाद उन्होंने भी तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए. दोनों बल्लेबाजों ने 12वें ओवर में 100 रन की साझेदारी पूरी की, जो इस जोड़ी की 44 पारियों में नौवीं शतकीय साझेदारी रही.

भारत ने बनाया सबसे तेज 200 रन का रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने सिर्फ 21.1 ओवर में 200 रन पूरे कर लिए, जो वनडे क्रिकेट में भारत का सबसे तेज 200 रन का आंकड़ा है. इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने रनगति को और तेज कर दिया.

शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास

शुभमन गिल ने महज 62 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. इसके बाद उन्होंने सिर्फ 89 गेंदों में 150 रन पूरे कर लिए और वनडे क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज भी बन गए. उन्होंने ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 103 गेंदों में 150 रन पूरे किए थे.

रोहित शर्मा का दूसरा सबसे तेज वनडे शतक

रोहित शर्मा ने 72 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. यह उनके वनडे करियर का दूसरा सबसे तेज शतक रहा. इससे पहले उन्होंने 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 63 गेंदों में शतक जड़ा था. रोहित और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 255 रन की शानदार साझेदारी की.

29.1 ओवर में पूरा हुआ ऐतिहासिक 300 रन

रोहित शर्मा के 101 रन पर आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए, लेकिन शुभमन गिल की आक्रामक बल्लेबाजी जारी रही. 29वें ओवर में उन्होंने जेडन सील्स के खिलाफ छक्का और चौका लगाया. इसके बाद 29.1 ओवर में विटेल लॉस की गेंद पर चौका जड़कर भारत को 300 रन के पार पहुंचाया और वनडे क्रिकेट का नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला शनिवार यानी 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्राउंड ए (PCA International Cricket Stadium, Ground A) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2026 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).