जरुरी जानकारी | आईएल एंड एफएस के निदेशक मंडल में जी महालिंगम, दीपक मोहंती शामिल

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) ने आईएल एंड एफएस लिमिटेड के निदेशक मंडल में दो निदेशकों... जी महालिंगम और दीपक मोहंती को नामित किया है।

इन नियुक्तियों को मंत्रालय और राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) दोनों ने मंजूरी दे दी है।

आईएल एंड एफएस के अनुसार दोनों निदेशकों को 15 अक्टूबर, 2022 को निदेशक मंडल में शामिल किया गया।

महालिंगम और मोहंती दोनों ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व कार्यकारी निदेशक हैं।

इन नियुक्तियों के साथ, आईएल एंड एफएस के निदेशक मंडल में छह सदस्य हैं। इसमें सी एस राजन गैर-कार्यकारी चेयरमैन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)