एजेंसी न्यूज

अगर किसानों का हित प्रभावित हुआ तो मुख्यमंत्री पद पर एक मिनट भी नहीं रहूंगा : येदियुरप्पा

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, 'हमारा सिद्धांत पहले किसान है।'

अगर किसानों का हित प्रभावित हुआ तो मुख्यमंत्री पद पर एक मिनट भी नहीं रहूंगा : येदियुरप्पा
जमात

बेंगलुरू, 15 मई कृषि उपज मंडी समितियों की शक्तियों को कम करने से जुड़े सरकार के अध्यादेश का बचाव करते हुए, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने किसानों के नाम पर पद और गोपनीयता की शपथ ली है और यदि उनका हित प्रभावित हुआ तो वह एक मिनट भी मुख्यमंत्री के पद पर नहीं रहेंगे ।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, 'हमारा सिद्धांत पहले किसान है।'

विपक्षी दलों के विरोध के बावजूद, राज्य कैबिनेट ने बृहस्पतिवार को इस अध्यादेश को मंजूरी दी थी, जिसके बारे में सरकार का दावा है कि किसानों की बाजार पहुंच को आसान बनाने के मकसद से यह सुधार किया गया है।

संवाददाताओं से बातचीत करते हुये येदियुरप्पा ने कहा कि संशोधित कानून से निश्चित तौर पर किसानों को लाभ होगा । इसके अलावा उनकी आय बढेगी और घाटा कम होगा ।

उन्होंने कहा, 'मेरी सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य बाजार के उतार-चढ़ाव से किसानों की सुरक्षा है। इस सुधार से 2022 तक किसानों की आये दोगुनी करने का लक्ष्य है... जो प्रधानमंत्री का सपना है ।'

विपक्षी दलों ने एक सुर में इस अध्यादेश का विरोध किया था और आंदोलन करने की धमकी दी थी और कहा था क इससे किसानों के हित प्रभावित होंगे ।

विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि इस अध्यादेश से बड़ी निजी कंप​नियों की मदद होगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).