देश की खबरें | पति साथ नहीं ले गया तो सिन्‍दूर खाकर की आत्‍महत्‍या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भदोही (उप्र), नौ दिसम्‍बर भदोही जिले में पति के साथ जाने की ज़िद पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता ने कथित रूप से सिन्दूर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जिले के सुरयावां थाना क्षेत्र के दानपुर पश्चिम पट्टी गाँव निवासी विकास बिन्द की शादी तीन साल पहले गोपीगंज इलाके की सरस्वती देवी (26) के साथ हुई थी। विकास गुजरात के सूरत जिले में रहकर नौकरी करता है और लॉकडाउन के दौरान घर आया था।

यह भी पढ़े | Farmers’ Protest Updates: किसानों को भेजे गए प्रस्ताव में MSP का जिक्र, लिखित आश्वासन देने को तैयार सरकार.

उन्‍होंने बताया कि विकास हाल ही में सूरत लौटा है। सरस्‍वती उसके साथ जाना चाहती थी, मगर विकास अपने ढाई साल के बच्‍चे की बेहतर देखरेख करने की बात कहकर उसे साथ नहीं ले गया।

सूत्रों ने बताया कि विकास के जाने के बाद सरस्वती ने घर में रखा सिन्दूर कथित रूप से खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहाँ बुधवार को उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: कश्मीर में ग्रेनेड हमले में 4 नागरिक घायल.

उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)